फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two people including a youth died in the accident, a girl was injured

Sonebhadra News: हादसे में युवक समेत दो की मौत, बच्ची घायल

Fri, 25 Jul 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two people including a youth died in the accident, a girl was injured
सोनभद्र। वाराणसी से घर लौटते समय बृहस्पतिवार की देर रात मिर्जापुर जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुंदीपुर गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में जिले के निवासी युवक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास रहने वाले नंदलाल गुप्ता (28) अपनी बाइक को बनारस में मैकेनिक को दिखाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुंदीपुर गांव के पास सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चुनार पुलिस ने सभी घायलों को ट्राॅमा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने सोनभद्र निवासी नंदलाल गुप्ता और मिर्जापुर के पूरनपट्टी निवासी अतुल कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में एक बच्ची भी घायल हुई है, जिसका इलाज चल रहा है। चुनार पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, नंदलाल गुप्ता के पिता विजय गुप्ता ने बताया कि नंदलाल दो भाइयों में छोटा था। ढाई साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसकी एक बेटी है। परिजन बार-बार बेहोश हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed