{"_id":"6883c48a91dccfffe70877b6","slug":"two-people-including-a-teenager-died-due-to-lightning-sonbhadra-news-c-20-vns1017-1065893-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिजली गिरने से किशोर समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिजली गिरने से किशोर समेत दो की मौत
विज्ञापन
म्योरपुर/मधुपुर (सोनभद्र)। डडीहरा गांव और मुबारकपुर गांव में शुक्रवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से आशीष (13) और पतलू (50) की मौत हो गई।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के डडीहरा गांव में शुक्रवार की दोपहर में रामनाथ यादव का परिवार घर में ही मौजूद था। इस दौरान तेज गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में उनके घर पर बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से पुत्र आशीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता रामनाथ झुलस गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था।
मधुपुर : सुकृत चौकी क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में बिजली की चपेट में आने से धान रोपाई के लिए नर्सरी उखाड़ रहे पतलू (50) अचेत हो गए। आनन फानन परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर ले आए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुकृत पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया