फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two parties on the shop while drinking alcohol

शराब पीते समय दुकान पर दो पक्ष भिड़े

Thu, 04 Nov 2021 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Two parties on the shop while drinking alcohol
बीना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बीना खदान क्षेत्र स्थित जंगल में अंग्रेजी शराब दुकान पर बुधवार देर रात शराब पीने के दौरान दो पक्षों में शीशी बोतल से जमकर मारपीट हो गई इससे हड़कंप मच गया। घटना में चार युवकों को चोटें आई है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात चंदूआर गांव निवासी मनोज पनिका, छोटई गोड़, संजय, टुल्लू शराब पीने अंग्रेजी शराब दुकान पर गए थे। दुकान पर पहले से शराब पी रहे ओबी कंपनी के कुछ नेपाली युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इतने में शीशी, बोतल, लाठी डंडे से मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में चंदुआर गांव के चारों युवकों को लहूलुहान कर दिया। मनोज पनिका का सर फट गया जिससे शराब दुकान पर हड़कंप मच गया। शराब दुकानदार ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी तब तक मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के लोग मौके से भाग गए। बाद में मौके पंहुची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed