फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two officers accused of influencing elections, complaint reached the commission

दो अफसरों पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप, आयोग तक पहुंची शिकायत

Sun, 30 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two officers accused of influencing elections, complaint reached the commission
जिले में तैनात दो वनाधिकारियों के खिलाफ आयोग को शिकायत भेजी गई है। आरोप है कि यह दोनों अधिकारी चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावी कर सकते हैं। आयोग ने शिकायत की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। चुनाव कार्यालय ले संबंधित विभाग से इसकी रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के नेता सक्रिय हो रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व किसी ने निर्वाचन आयोग को दो वन अधिकारियों के खिलाफ शिकायती पत्र भेज कर उन्हें हटाने की मांग की है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटल ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से प्राप्त शिकायती पत्र में सोनभद्र वन प्रभाग के राबर्ट्सगंज वन रेंज में तैनात क्षेत्रीय वन अधिकारी (पांच साल से ज्यादा समय से तैनात) और रेणुकूट वन प्रभाग के बभनी रेंज में तैनात क्षेत्रीय वन अधिकारी की विगत तीन वर्षों से ज्यादा समय से तैनाती के संबंध में है। आरोप है कि दोनों अधिकारी राजनीतिक रूप से भी सक्रिय हैं। राजनीतिक रसूख के प्रभाव से ही वह बार-बार अपना ट्रांसफर रुकवा लेते हैं। यह अधिकारी एक दल विशेष के पक्ष में चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं। इस शिकायत पत्र को नोडल अधिकारी शिकायत के पास जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ चुनाव कार्यालय ने प्रेषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed