फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two new cow shelters will be built for stray animals.

Sonebhadra News: छुट्टा पशुओं के लिए बनेंगी दो नई गोशालाएं

Sun, 16 Nov 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two new cow shelters will be built for stray animals.
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के मारकुंडी और हिंदुआरी में दो नई गोशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद जिन गोशालाओं में क्षमता से ज्यादा पशु हैं, उन्हें नई गोशालाओं में शिफ्ट किया जा सकेगा। इसमें करीब 3.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


सोनभद्र जिले के घोरावल नगर, घोरावल ब्लॉक के केवली गांव, चोपन ब्लॉक के चोपन गांव तथा नगवां ब्लॉक के मऊ खुर्द गांव में स्थाई गोशाला संचालित की जा रही हैं। वहीं रॉबर्ट्सगंज नगर के साथ ही चोपन ब्लॉक के बिल्ली मारकुंडी गांव, सदर ब्लॉक के हिन्दुआरी स्थित नई गांव, घोरावल ब्लॉक के भैसवार गांव में अस्थाई गोशाला का संचालन किया जा रहा है। पशुपालन विभाग के अनुसार इन गोशालाओं में 2678 पशु रखे गए हैं। पुलिस की कार्रवाई में पकड़े जाने वाले पशुओं को भी गोशाला में रखा जाता है। सभी गोशाला में क्षमता से अधिक पशु रखे गए हैं। इससे पशुओं के देखभाल को लेकर समस्या बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए दो नई गोशाला बनाए जाने का प्रस्ताव हैं। पशुपालन विभाग के अधिकारियों की मानें तो रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के मारकुंडी ग्राम पंचायत और हिन्दुआरी ग्राम पंचायत में स्थाई गोशाला बनाए जाने का प्रस्ताव हैं। हिन्दुआरी के पास नई गांव में अभी अस्थाई गेाशाला संचालित की जा रही है। पहले मारकुंडी ग्राम पंचायत में भी अस्थाई गोशाला संचालित हो रही थी, हालांकि उसे बंद कर दिया गया है। अस्थाई गोशाला के स्थान पर स्थाई गोशाला निर्माण कराए जाने को लेकर शासन में प्रस्ताव भेजा जा रहा है। माना जा रहा है कि हिंदुआरी और सलखन में स्थाई गोशाला खुलने से छुट्टा पशुओं से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

---

गोशालाओं में क्षमता से ज्यादा मवेशी

जिले की स्थाई व अस्थाई गोशालाओं में क्षमता से ज्यादा पशु रखे गए हैं। रॉबर्ट्सगंज स्थित गोशाला में 250 पशुओं को रखने की क्षमता है, मगर यहां 421 पशु हैं। इसी तरह से केवली, चोपन, मऊ खुर्द में संचालित गोशालाओं में भी क्षमता से ज्यादा पशु हैं। नई गोशालाएं बनने से यह समस्या दूर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

रजखड़ गोशाला को हैंडओवर किया
दुद्धी ब्लॉक के रजखड़ ग्राम पंचायत में करीब एक करोड़ 60 लाख रुपये से नई गोशाला का निर्माण कराया गया है। कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ की तरफ से निर्माण कार्य पूरा करते हुए पशुपालन विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है। जल्द ही नई गोशाला का संचालन शुरू कराया जाएगा।


---
वर्जन:
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के मारकुंडी और हिंदुआरी ग्राम पंचायत में स्थाई गोशाला के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा गया है। दो नई गोशालाएं बनने से छुट्टा पशुओं की समस्या कम हो जाएगी। रजखड़ में नव निर्मात गोशाला के संचालन की कवायद चल रही है। - डाॅ. एके मिश्रा, सीवीओ/अपर निदेशक, पशुपालन, मिर्जापुर मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed