फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two more accused in oil scam surrender

Sonebhadra News: तेल घोटाले के दो और आरोपियों ने किया सरेंडर

Thu, 12 Jan 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two more accused in oil scam surrender
तेल के खेल में शामिल दो और आरोपियों ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। गैंगस्टर एक्ट के पांच आरोपियों की गिरफ्तारी व सरेंडर के बाद अब पुलिस एनसीएल में टोटल फ्यूल मैनेजमेंट (टीएफएम) का संचालन करने वाले रमाशंकर यादव उर्फ पप्पू टंडन सहित अन्य 13 आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

गत दो सितंबर को एसटीएफ ने एनसीएल कोयला खदान में डीजल आपूर्ति में बड़ा घोटाला उजागर किया था। इस मामले में एसटीएफ व पुलिस ने 22 लोगों को आरोपी बनाया था। गिरफ्तार आरोपी जमानत पर रिहा हो गए थे। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने 18 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की। यह कार्रवाई जिले की पहली ऐसी कार्रवाई थी जिसमें एक साथ 18 लोगों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की लगातार दबिश के कारण गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीसरा आरोपी मोहम्मद हसन उर्फ आफताब आलम निवासी लोदीपुर करपी थाना अरवल बिहार ने न्यायालय गैंगस्टर एक्ट के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को गैंगस्टर के आरोपी पुष्पराज यादव व मुर्तजा खान ने भी कोर्ट में समर्पण कर दिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय ने जिला कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed