फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two labors died by lightning in chandauli up

यूपी: बिजली गिरने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक भैंस और बकरी की भी गई जान

Sun, 09 May 2021 02:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 May 2021 02:59 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया ग्राम पंचायत स्थित पहाड़ के पास पहाड़ी पर हुई घटना।

विज्ञापन
Two labors died by lightning in chandauli up
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली  जिले में बिजली गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, एक भैंस और बकरी की भी जान चली गई। पुलिस ने दोनों मजदूरों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


घटना शिकारगंज क्षेत्र के रविवार की सुबह क्षेत्र के जोगिया पहाड़ी पर हुई, जहां दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं धीना थाना क्षेत्र के सिरकलपुर में बिजली गिरने से घर मे आग लग गई और गृहस्थी का सामान जल गया। जहां एक बकरी की मौत हो गई। वहीं, कमालपुर में एक भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चकिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया ग्राम पंचायत स्थित पहाड़ के पास मजदूर तेंदूपत्ता तोड़ाई के लिए पहुंचे थे। रविवार की सुबह करीब छह बजे अचानक तेज हवा चलने लगी और बारिश शुरू हो गई। भीगने से बचने के लिए तेंदूपत्ता मजदूर एक पेड़ के नीचे छिप गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच बिजली गिरने से तूफानी उर्फ सदाफल(32) और प्रभावती पत्नी बबलू(42) निवासी मुबारकपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

घटना की जानकारी होते ही परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। धीना थाना के सिरकलपुर गांव में रिहायशी झोपड़ी में बिजली गिरने से बकरी की मौत हो गई जबकि दो भैंस झुलस गईं। वहीं झोपड़ी में आग लगने से घर मे रखा पशुओं का चारा, साइकिल, आलमारी, चारपाई सहित हजारों रुपए मूल्य का सामान जल गया।

कमालपुर में भैंस की मौत
रविवार की सुबह हुई बारिश के बीच बिजली गिरने से कवई पहाड़पुर निवासी संकठा यादव उर्फ घासी की भैंस की मौत हो गई। भैंस का बीमा भी कराया गया है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में नंदू यादव राधेश्याम यादव, बुल्लू यादव, छांगुर यादव, सुभाष यादव, कमलेश यादव ने अहेतुक राशि प्रदान करने की जिलाधिकारी से मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed