{"_id":"5fc3aab38ebc3e9c055bda7a","slug":"two-killed-due-to-electric-current-in-sonbhadra-sonbhadra-news-vns5607395134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में विद्युत करेंट की चपेट में आने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में विद्युत करेंट की चपेट में आने से दो की मौत
विज्ञापन
म्योरपुर। किरबिल गांव के जमतीडांड़ टोले में रविवार की शाम हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें लेकर मयोरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव के जमतीडांड़ टोले में रविवार की शाम हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से राकेश (17) पुत्र विद्याशंकर निवासी सुखड़ा थाना विंढमगंज और संदीप (25) पुत्र कृष्णानंद निवासी किरबिल की मौत हो गई। घटना के वक्त दोनों युवक तार जोड़ रहे थे। इस दौरान वे 11 हजार विद्युत क्षमता के खंभे में तार बांधते हुए ले जाने का प्रयास कर रहे थे। एक युवक खंभे पर चढ़ा था जबकि दूसरा नीचे तार पकड़ कर खड़ा था। इस दौरान खंभे पर चढ़े युवक के हाथ में पकड़े तार का हाई वोल्टेज करंट से संपर्क हो गया। नीचे मौजूद युवक भी विद्युत करंट की चपेट में आ गया। दोनों युवक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें लेकर म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन उन्हें लेकर रेणुकूट स्थित हिंडाल्को चिकित्सालय गए। वहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी। ग्राम प्रधान बच्चा लाल प्रजापति ने बताया कि विद्युत करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि विंढमगंज निवासी राकेश अपने जीजा के घर आया हुआ था, जबकि संदीप किरबिल निवासी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि दो युवकों की मौत होने की सूचना मिली है, लेकिन लिखित सूचना अभी तक नहीं दी गई है। लिखित सूचना मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।