फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two, including branch manager, accused of embezzlement, Tahrir

निजी कंपनी के शाखा प्रबंधक समेत दो पर धन गबन का आरोप

Fri, 07 Feb 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Two, including branch manager, accused of embezzlement, Tahrir
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र में संचालित एक निजी कंपनी के शाखा प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ उसी कंपनी के एक कर्मी ने एसपी को तहरीर देकर एक लाख से अधिक रुपये गबन करने का आरोप लगाया है। उसका दावा है कि कंपनी की ओर से कराए गए जांच में 114439 रुपये हड़पने का खुलासा हो चुका है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सदर कोतवाल को मिथिलेश मिश्रा को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस प्रकरण की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मिर्जापुर जिले के भीटी गांव निवासी बृजेश कुमार एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्य करते हैं। उनकी कंपनी में गरीब महिलाओं का समूह बनाकर उन्हें स्वरोजगार मुहैया कराने के लिए सूक्ष्म ऋृण प्रदान करती है। बृजेश का कहना है कि वर्तमान में उनका स्थानांतरण मिर्जापुर हो गया है। पूर्व में उनके कार्यक्षेत्र में चुनार, अदलहाट, मधुपुर, समेत अन्य क्षेत्र था। उनका आरोप है कि कंपनी के मधुपुर शाखा प्रबंधक समेत दो लोगों ने सदस्य महिलाओं को पूर्व में जारी लोन की धनराशि जमा करने पर दूसरे बड़े लोन का झांसा देकर नौ महिलाओं से बकाया 114439 रुपये धनराशि जमा करवा लिया, लेकिन कंपनी कार्यालय में जमा नहीं किया और गबन कर लिया। इसकी जानकारी होने पर विभागीय आडिट हुई तो धन हड़पने का खुलासा हुआ। उक्त दोनों कर्मियों ने घर से लाकर कंपनी की धनराशि जमा करने की बात कहीं थी, लेकिन अभी तक नहीं किया। पुलिस का कहना है कि जांच में आरोप सही मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed