{"_id":"66d8dde678facf073d04a3d4","slug":"two-including-9th-class-student-died-due-to-lightning-sonbhadra-news-c-20-1-vns1023-717109-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिजली गिरने से 9वीं की छात्रा समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिजली गिरने से 9वीं की छात्रा समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्रीबरांव गांव में बुधवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से स्कूल से लौट रही 9वीं की छात्रा की मौत हो गई। हादसे में उसकी चचेरी बहन गंभीर रूप से झुलस गई। चुर्क के सहिजन कला में बिजली गिरने से युवती की मौत हो गई।
वहीं विसुंधरी गांव में भी एक महिला भी बिजली की चपेट में आकर झुलस गई। कर्रीबरांव गांव निवासी रविता (15) पुत्री अवधलाल और चंद्रकला (15) पुत्री बाबूलाल चचेरी बहनें हैं। दोनों पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल मुड़िलाडीह में कक्षा 9 में पढ़ती हैं।
बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों एक साथ घर कर्रीबरांव जा रही थीं। रास्ते में तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। इसी दौरान घर से करीब एक किमी पहले बिजली गिरने से रविता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चचेरी बहन चंद्रकला गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
चंद्रकला की बड़ी बहन चंचला (कक्षा 12) भी काॅलेज से पढ़कर घर लौट रही थी उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। रविता और चंद्रकला को घोरावल सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रविता को मृत घोषित कर दिया।
रविता 6 बहनों और 2 भाइयों में दूसरे नंबर पर थी। वहीं दूसरी घटना में निवासी रीना देवी (40) पत्नी महेंद्र प्रसाद मिर्च के खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान तेज गरज चमक के साथ बिजली गिरने से झुलस गई।
उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उधर, चुर्क के वार्ड नंबर 4 सहिजन कला निवासी महादेव की पुत्री मनीषा (21) घर के सामने खेत में अपने खेत में धान की सोहनी कर रही थी।
इसी बीच बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में मनीषा बेहोश होकर खेत में गिर पड़ी। परिजन उसे इलाज के लिए लोढ़ी के एक अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेजा गया है।