{"_id":"6667d6ef8016b515c50c2007","slug":"two-girls-molested-police-arrested-two-accused-in-sonbhadra-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: जंगल में लकड़ी लेने गई दो किशोरियों से दुष्कर्म, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: जंगल में लकड़ी लेने गई दो किशोरियों से दुष्कर्म, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 11 Jun 2024 10:17 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:17 AM IST
सार
Sonbhadra News : सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो किशोरियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया। घटना की जानकारी होते ही सक्रिय हुई पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना चार दिन पहले की है। दोनों जंगल में लकड़ी बीनने गई थीं। रविवार को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
एक गांव की दो किशोरियां गुरुवार को जलावनी लकड़ी लेने शीशटोला के जंगल में गई थीं। उसी समय दो युवक वहां पहुंच गए। दोनों ने किशोरियों से दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरियों ने घर आकर परिजनों को आपबीती बताई। घरवालों ने युवकों के परिजनों से शिकायत की तो वे मामला सुलझाने में लग गए, मगर सफल नहीं हुए।
विज्ञापन
रविवार को एक किशोरी के भाई ने बभनी थाने में दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों युवकों पर पॉक्सो, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि दोनों आरोपी हरिचरण और अमीर सिंह को रंपाकुरर तिराहे से सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन