फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two girl students injured after being hit by sand laden truck, uproar

बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से दो छात्राएं घायल, हंगामा

Thu, 24 Feb 2022 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two girl students injured after being hit by sand laden truck, uproar
जुगैल थाना क्षेत्र में घटना के बाद लोगो को समझाते सीओ। - फोटो : SONBHADRA
जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी के समीप बृहस्पतिवार को बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल छात्राओं को सीएचसी चोपन भेजवाया। उधर, घटना से नाराज कुछ ग्रामीणों ने चक्काजाम करने की कोशिश की। तत्काल मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी डीके चौधरी ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर कुछ देर में ही जाम खत्म करा दिया।
विज्ञापन

हादसे में घायल गोठानी गांव निवासी घायल अंशु सिंह (16) पुत्री सूर्यभान सिंह और मानवती (15) पुत्री राजू 15 को उनके परिवार और आसपास के लोग सीएचसी चोपन ले गए। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने दोनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। दोनों किशोरियां स्कूल जा रही थीड्ड। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। उधर हादसे से नाराज कुछ ग्रामीण गोठानी में चक्काजाम कर नारेबाजी करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी डीके चौधरी ने मौके पर पहुंच लोगों को आश्वासन दिया कि घायलों का बेहतर उपचार कराने का प्रबंध किया जा रहा है, तब जाकर लोग शांत हुए और आवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन

मौके पर जुगैल जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी भी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि बालू लोड करने के लिए सड़क पर ट्रकों के आड़े तिरछे खड़ा होने से हादसे हो रहे हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि बालू लदे ट्रकों के सड़क पर खड़ा होने से सड़कें कीचड़युक्त हो जा रही हैं। सड़कों पर वाहनों को खड़ा न होने दिया जाए। ओबरा सीओ शंकर प्रसाद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि घायलों का बेहतर उपचार कराया जाएगा। सीओ ने कहा कि ग्रामीणों ने आवागमन ठप नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed