{"_id":"5845a43c4f1c1be359447fb1","slug":"two-forms-sold-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामंत्री समेत दो पदों पर पर्चा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामंत्री समेत दो पदों पर पर्चा लिया
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
कचहरी के लायर्स एसोसिएशन हाॅल में वोट डाले गए।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज कचहरी स्थित अधिवक्ता भवन के कक्ष नंबर 31 में सोमवार को मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनोद कुमार चौबे और सहायक चुनाव अधिकारियों ने नामांकन पत्र दिया। पहले दिन सिर्फ महामंत्री समेत दो पदों के लिए पर्चा लिया गया, लेकिन कोई दाखिला नहीं हुआ।
सोनभद्र बार एसोसिएशन के वर्ष 2016-17 के चुनाव के लिए अध्यक्ष समेत 11 पदाधिकारियों और 12 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव कराया जाना है। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनोद कुमार चौबे ने बताया कि पहले दिन सिर्फ महामंत्री पद के लिए श्रीनिवास मिश्र और संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए सत्यारमण त्रिपाठी ने नामांकन पत्र लिया है।
नामांकन पत्रों का दाखिला सात दिसंबर तक चलेगा। इसके अलावा नौ दिसंबर को पर्चा की जांच और वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन, 12 दिसंबर को पर्चा वापसी और 14 दिसंबर को प्रत्याशियों को मतदाता सूची का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा 22 दिसंबर को मतदान और 23 दिसंबर को मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 15 सहायक चुनाव अधिकारियों की तैनाती की गई है। कहा कि अभी तक सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओम प्रकाश राय और महामंत्री रमेश प्रसाद चौबे के जरिए मतदाता सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसकी वजह से प्रत्याशियों को नामांकन फार्म भरने में परेशानी होगी।