फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two doctors found missing in CMO's inspection

Sonebhadra News: सीएमओ के निरीक्षण में दो चिकित्सक मिले नदारद

Fri, 13 Jan 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two doctors found missing in CMO's inspection
जिले के सरकारी अस्पतालों के लापरवाह चिकित्सकों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने सीएचसी करमा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में तैनात डेंटल सर्जन डॉ. आलोक सिंह और डॉ. लीजा महाजन बिना अवकाश अनुपस्थित पाई गई। सीएमओ ने उक्त दोनों चिकित्सकों से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

सीएमओ को निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद को उक्त लापरवाह सफाई कर्मी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। उन्होंने ओपीडी, पैथोलॉजी, दवाओं के वितरण की जानकारी लेते हुए पीएचसी भवन में होने वाली डिलीवरी की व्यवस्था को नवनिर्मित सीएचसी में स्थानांतरित करने के लिए निर्देशित किया। डॉ. राजेश कुमार, त्रिभुवन सिंह, सूरज कुमार मौजूद रहे। सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही का भी निरीक्षण कर अधीक्षक डॉ. रामकुंवर से मरीजों को दिए जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed