फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   two died in road accident

सड़क हादसों में दो की मौत

Mon, 02 Aug 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident
जिला संयुक्त चिकित्सालय से वाराणसी रेफर जाता सड़क हादसे में खुटहा के घायल सूरज। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के ममुआ गांव के पास सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल है। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव निवासी डॉ. सूरज खरवार (28) हाल ही में जौनपुर में चिकित्सक पद पर चयनित हुआ है। सोमवार को वह अपने छोटे भाई दीपक खरवार (24) के साथ बाइक से राबर्ट्सगंज आया था। यहां कुछ काम निपटाने के बाद दोनों जौनपुर जा रहे थे। नगर से सटे ममुआ गांव के पास अचानक बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छोटे भाई दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूरज की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया। दीपक घोरावल में कंप्यूटर सेंटर चलाता था। पिता त्रिलोकी नाथ के पांच पुत्रों में वह तीसरे नंबर पर था, जबकि सूरज सबसे बड़ा था। हादसे की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। शव से लिपटकर वह बिलखते रहे। कोतवाली प्रभारी सुभाष राय ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल को वाराणसी रेफर किया गया है। उसकी हालत भी गंभीर है। परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
म्योरपुर। खेतारी गांव के पास म्योरपुर-लिलासी मार्ग पर सोमवार को बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पलट गया। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के जामपानी गांव निवासी जय सिंह का पुत्र अरविंद (19) सोमवार की सुबह पैदल ही लिलासी गांव की ओर जा रहा था। खेतारी गांव के पास छत्तीसगढ़ से बालू लेकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। मौके पर ही अरविंद की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर चालक ट्रक खड़ा कर भाग गया। ट्रक न्यूट्रल में होने की वजह से अपने आप पीछे की ओर जाते हुए सड़क किनारे पलट गया। जाम लगाए लोगों को पुलिस ने समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed