राबर्ट्सगंज नगर के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जूनियर इंजीनियर संगठन ने मांगे पूरी न होने पर दो दिवसीय ध्यानाकर्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्वांचल के 21 जनपदों में कार्यक्रम के माध्यम से पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड निदेशक को ज्ञापन सौंपा गया।
कार्यक्रम कर रहे जेई ने बताया कि संगठन की न्यायोचित मांगों और विभागीय समस्याओं पर बीते सात अगस्त को बातचीत कर कार्यवृत्त में प्रभावी मांग की गई थी, जिस पर अब तक कोई उचित कार्यवाई न किए जाने के चलते ध्यानाकार्षण कार्यक्रम किया जा रहा है। ई. अरविंद कुमार ने कहा कि प्रबंध निदेशक पूर्वांचल से शिकायत करने के बावजूद करोड़ों के राजस्व को क्षति पहुंचाने वाले बलबीर यादव अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड बस्ती के विरुद्घ कोई कार्रवाई न करके भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई. अमित कुमार गुप्ता ने इआरपी पर कार्य करने के लिए कंप्यूटर, इंटरनेट डाटा, फर्नीचर, इत्यादि की व्यवस्था कराने की मांग की। ई. अंबुज प्रजापति, ई. विमलेश कुमार सिंह, शैलेश प्रजापति, सतीश यादव, विनय गुप्ता, संदीप सिंह, महेश कुमार, अविनाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।