फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two crocodiles were found in Ghorawal area

घोरावल क्षेत्र में दो मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप

Thu, 28 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two crocodiles were found in Ghorawal area
घोरावल क्षेत्र में निकले मगरमच्छ को देखते लोग। - फोटो : SONBHADRA
कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बृहस्पतिवार को दो मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छों को पकड़कर मुक्खा फाल के कुंड में छोड़ दिया।
विज्ञापन

भरकना गांव में गंगा बिंद सुबह छह बजे चारपाई पर सोए हुए थे। उन्हें चारपाई के नीचे अजीब सी सरसराहट की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने नीचे देखा तो उनके होश उड़ गए। चारपाई के नीचे 5 फीट लंबा मगरमच्छ बैठा था। वहीं दूसरा मगरमच्छ विसुंधरी गांव में खुशी यादव के सनई के खेत में मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद के निर्देश पर वन दारोगा राजन मिश्रा, अमलेश यादव, ओपी पाल, वन्य जीव रक्षक दीनानाथ यादव व बब्बू की टीम मौके पर पहुंची। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर मुक्खा फाल के कुंड में सुरक्षित छोड़ दिया। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि बारिश में वे मगरमच्छों से सतर्क रहें।

घोरावल क्षेत्र में निकला मगरमच्छ।

घोरावल क्षेत्र में निकला मगरमच्छ।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed