{"_id":"610e0ff51f3abb46c436a089","slug":"two-cousin-brother-drowned-during-bath-in-river-in-sonebhadra-one-child-dead-body-recovered-after-20-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः नहाते समय नदी में डूबने से दो ममरे भाइयों की मौत, 20 घंटे बाद बरामद हुआ बच्चे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः नहाते समय नदी में डूबने से दो ममरे भाइयों की मौत, 20 घंटे बाद बरामद हुआ बच्चे का शव
Sat, 07 Aug 2021 10:15 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:15 AM IST
सार
कोन ग्राम पंचायत निवासी बबलू का पुत्र सूरज (10) अपने बुआ के पुत्र अजय (11) के साथ शुक्रवार को जोगियावीर मंदिर के पास कनहर नदी में नहाने गया था। बारिश के चलते उफनाई नदी के तेज बहाव में फंसकर दोनों डूब गए।
विज्ञापन
नदी में बच्चे की तलाश करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के जोगियावीर मंदिर के पास शुक्रवार को कनहर नदी में नहाते समय डूबने से दो ममरे भाइयों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद एक बच्चे का शव बरामद किया, जबकि दूसरे बच्चे का शव 20 घंटे बाद शनिवार सुबह बरामद हुआ। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकलकर सूचना पुलिस को दी। दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
कोन ग्राम पंचायत निवासी बबलू का पुत्र सूरज (10) अपने बुआ के पुत्र अजय (11) के साथ शुक्रवार को जोगियावीर मंदिर के पास कनहर नदी में नहाने गया था। बारिश के चलते उफनाई नदी के तेज बहाव में फंसकर सूरज और अजय डूबने लगे। उनके साथ गए बच्चे शोर मचाने लगे।
विज्ञापन
पास के खेतों में सिंचाई कर रहे लोग दौड़कर वहां पहुंचे, तब तक दोनों बालक नदी के पानी में समा गए थे। छह घंटे की मशक्कत के बाद सूरज का शव नदी से बरामद हुआ, लेकिन अजय का पता नहीं चल पाया था। देर शाम तेज बारिश के कारण खोजबीन रोक कर लोग घर लौट गए।
विज्ञापन
शनिवार सुबह बबलू फिर से नदी किनारे पहुंचा और कुछ साथियों के साथ भांजे अजय की तलाश शुरू की। मंदिर से थोड़ी दूरी पर अजय का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना कोटा ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो ने चोपन पुलिस को दी।