फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two billion 98 million funding approved

दो अरब 98 करोड़ धन अनुमोदित

Sat, 23 May 2015 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Sat, 23 May 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Two billion 98 million funding approved
प्रदेश के प्रभारी मंत्री एवं बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला योजना वर्ष 2015-16 के लिए दो अरब 98 करोड़ 18 लाख रुपये अनुमोदित किया।
विज्ञापन


कहा कि सोनभद्र जिले में विकास की काफी जरूरत है, जनप्रतिनिधि और अधिकारी आपसी समन्वय के साथ जिले का चतुर्दिक विकास कराएं। डीएम संजय कुमार ने बिंदुवार कार्य योजना प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से जिला योजना समिति ने अनुमोदित किया।
विज्ञापन


 प्रभारी मंत्री ने डीएम को टीम बनाकर पर्यटन स्थलों को चिह्नांकित कर पर्यटन स्थल के रूप में सोनभद्र जिले को विकसित कराने का निर्देश दिया।

वहीं सीडीओ महेंद्र सिंह को जिले में चलाई जा रही विकासपरक और जन कल्याणकारी योजनाएं जो पूरी हो चुकी होें, अधूरी हों अथवा शुरू होने वाली हों, की बुकलेट बनाकर जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से मुहैया कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सीडीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि जिला योजना की अनुमोदित संरचना में संपर्क मार्ग, स्थानीय विकास, आर्थिक विषमताओं में कमी तथा डा. राम मनोहर लोहिया ग्राम समग्र विकास योजना के ग्रामों को संतृप्त करने के लिए प्राथमिकता दी गई है।

प्रस्तावित योजना में नि:शुल्क बोरिंग, हैंडपंपों की स्थापना, रिबोर, निजी लघु सिंचाई, गहरे नलकूप, रिचार्जिंग चैकडैम, मत्स्य विकास, दुग्ध विकास और पशु पालन, सहकारिता,

 भूमि विकास एवं जल संसाधन, तालाब निर्माण, वनीकरण, एकीकृत वाटर शेड मैनेजमेंट कार्यक्रम, नेडा, पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य, नगरीय, ग्रामीण रोजगार, पंचायतीय राज और ग्रामीण पेयजल व्यवस्था शामिल है।

 इसके अलावा डा. राम मनोहर लोहिया ग्राम समग्र विकास योजना के ग्रामों का सर्वांगीण विकास, पूल्ड आवास, लोहिया आवास और इंदिरा आवास, छात्रवृत्तियां, खादी ग्रामोद्योग, सड़क एवं पुल, पर्यटन, सामान्य शिक्षा,

 प्राथमिक शिक्षा, नगर विकास, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम विभिन्न प्रकार के पेंशन, अनुसूचित जाति एवं जन जाति कल्याण, पिछड़े जाति कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, संपर्क मार्ग को सम्मिलित किया गया है।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता राकेश, एमएलसी चेत नारायण सिंह और विनीत सिंह, विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद्र दूबे, रूबी प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य बबलू धांगर, संजय यादव,


 एसपी शिवशंकर यादव, एडीएम मनीलाल यादव, सीएमओ डा. एबी सिंह, एसडीएम राजेंद्र प्रसाद तिवारी, डीडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव, डीएसटीओ अनिल कुमार पांडेय, एएमए आलोक सिंह मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed