{"_id":"61febea377c80c4b94188ec5","slug":"two-bike-riders-injured-in-road-accident-sonbhadra-news-vns6371585121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर शानिवार की सुबह एक डीसीएम वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर किरबिल गांव के पास शनिवार की सुबह बाइक सवार विशाल (28 वर्ष) और प्रदीप (30 वर्ष) निवासी नधिरा डीसीएम वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर बरवाटोला से नधिरा अपने घर जा रहे थे। इस दौरान सुबह साढ़े नौ बजे विसधरवा जंगल में अंधा मोड़ के पास बभनी से आ रही डीसीएम टोयटा की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दोनों को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लिलासी चौकी इंचार्ज कुमार संतोष ने बताया कि वाहन को पकड़ कर थाने भेज दिया गया है। हादसे में घायल प्रदीप को बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया है।