फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two bike riders injured in road accident, one refer in sonbhadra

सड़क हादसे में बाइक सवार दो घायल, एक रेफर

Fri, 15 Nov 2019 08:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 15 Nov 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured in road accident, one refer in sonbhadra
सांकेतिक फोटो - फोटो : a

रेणुकूट के पिपरी थाना क्षेत्र के मड़इया गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शुक्रवार की शाम छह बजे सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को म्योरपुर ब्लॉक पर तैनात एडीओ आईएसबी द्वारा हिंडालको चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के मड़ईया गांव में वाराणसी—शक्तिनगर मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार सुलेन्दर (25) पुत्र गजराज, निवासी ग्राम बकुलिया, थाना बभनी व प्रेमलाल (23 वर्ष) पुत्र प्रभुदयाल निवासी बभनडीहा थाना म्योरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


अनपरा की ओर से आ रहे म्योरपुर विकास खंड पर तैनात सहायक विकास अधिकारी आईएसबी शैलेंद्र सिंह ने दोनों घायलों को अपने वाहन पर लादकर हिंडाल्को चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल सुलेन्दर की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया है। उधर, सहायक विकास अधिकारी की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल के लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed