फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two accused of theft arrested, three juvenile delinquents in custody

Sonebhadra News: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी अभिरक्षा में

Fri, 25 Jul 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Two accused of theft arrested, three juvenile delinquents in custody
ओबरा। गजराज नगर स्थित एक मोटर बाइंडिंग केवल की दुकान की छत तोड़कर हुई चोरी की घटना का ओबरा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में कबाड़ व्यवसायी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। चोरी की गई 143 किलो तांबे का तार व 120 किलो एल्युमीनियम का तार बरामद किया है। इसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है। घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन की भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 16 जुलाई की रात चोरों ने डाला मोड़ से आगे इलेक्ट्रानिक की दुकान की छत काटकर तांबे का तार चोरी करके कबाड़ व्यवसायी सुनील कुमार अग्रहरी की दुकान पर बेचा था। सूचना पर कबाड़ व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी के खरीदे तांबे के 143 किलो तार तथा 120 किलो एल्युमीनियम के तार बिक्री के लिए वाराणसी ले जाते समय बिल्ली के पास से बरामद किया गया। इस संबंध में ओबरा थाने में दुकान मालिक सुमंत मौर्या ने तहरीर दी थी। बताया कि मामले में सुनील कुमार अग्रहरी निवासी भलुआ टोला, दीपक कुमार उर्फ मोखे निवासी बिल्ली व तीन बाल अपचारियों को पकड़ा गया है। सभी को न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन



जनसेवा केंद्र से सामान चोरी

चुर्क। चौकी क्षेत्र के चरका टोला मुसहि स्थित सहज जन सेवा केंद्र को बृहस्पतिवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। ताला तोड़कर चोर और कंप्यूटर, सीपीयू व लेमिनेशन मशीन समेत हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी गोपालजी गुप्ता ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के मऊ कला गांव निवासी शिव नारायण चौरसिया चुर्क पुलिस लाइन रोड पर स्थित शिव सहज जन सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम वह सेंटर बंद कर घर चले गए। शनिवार सुबह मकान मालिक ने सेंटर का ताला टूटा देखा और तुरंत शिव नारायण को सूचना दी। चोर सेंटर का ताला तोड़कर कंप्यूटर, डेस्कटॉप, सीपीयू, लेमिनेशन मशीन सहित हजारों का सामान उठा ले गए थे। सूचना पर चुर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव पहुंचे और छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed