फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Twelve gamblers arrested, one got real

अवैध असलहा के साथ कई गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Tue, 17 Nov 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Twelve gamblers arrested, one got real
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज हाइडिल मैदान के पास से पुलिस ने सोमवार को 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक युवक के पास अवैध असलहा भी मिला है। इसके विरोध में आरोपियों के समर्थकों ने कोतवाली के सामने चक्काजाम का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को हाइडिल मैदान के पास स्थित एक मकान में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 12 युवकों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। इनमें से एक युवक के पास से अवैध पिस्टल मिली। रात करीब दस बजे कोतवाली के बाहर आरोपियों के समर्थकों ने आरोपियों को छोड़ने की मांग को लेकर चक्काजाम करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने सबको खदेड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज निवासी राजकिशोर सिंह के पास अवैध पिस्टल और तीन कारतूस मिला है। राबट्र्सगंज निवासी ओमप्रकाश सिंह, राजकिशोर सिंह, अम्बुज, रवि यादव, विराट, राजेश, सुजीत, रामबाबू, संतोष, शैलेंद्र, अंकित कुमार और ओमप्रकाश के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। राजकिशोर के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज हुआ है। माल फण और जामा तलाशी से 30070 रुपये बरामद किए गए। पांच बाइक और एक कार को जब्त किया गया है। उधर राजकिशोर सिंह ने कहा कि कुछ लोगों के इशारे पर पुलिस ने साजिश के तहत उन्हें और उनके साथियों पर कार्रवाई की है। उनके पास पिस्टल और कारतूस नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed