{"_id":"6242fbca1bdd1f2e8d40a839","slug":"trying-to-privatize-lic-s-ipo-premnath-sonbhadra-news-vns645477326","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी का आईपीओ लाना निजीकरण की कोशिश : प्रेमनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलआईसी का आईपीओ लाना निजीकरण की कोशिश : प्रेमनाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजीकरण बंद कराने के साथ-साथ अपनी छह सूत्री मांग को लेकर एलआईसी के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहे। वाराणसी डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन यूनिट राबर्ट्सगंज के अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी के नेतृत्व में कर्मचारी और ऑल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स एसोसिएशन ने देशव्यापी बंद का समर्थन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
यूनिट राबर्ट्सगंज अध्यक्ष ने कहा कि एलआईसी का आईपीओ लाना निजीकरण का प्रथम चरण है। इसका विरोध देश के सभी बीमाधारकों को भी करना चाहिए। बताया कि आईपीओ की वापसी के अलावा सरकार से न्यूनतम मजदूरी फिक्स कराने और पुरानी पेंशन बहाली एवं फैमिली पेंशन को बंद ना करने की मांग की गई है। एसोसिएशन के जिला प्रभारी परमानंद सिंह ने बताया कि निजीकरण बंद कराने के साथ चले आ रहे श्रम कानून में परिवर्तन उचित नहीं है जो सरकार कर रही है। ऑल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स एसोसिएशन के मेंबर गिरीश पांडेय ने कहा कि एलआईसी का निजीकरण होगा तो इस पर भी लोगों का भरोसा कम हो जाएगा। अशोक पांडेय ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की जायज मांगों पर विचार करना चाहिए। हड़ताल और प्रदर्शन में मुख्य रूप से इकाई मंत्री हिमांशु त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष रामजी सिंह, राधेश्याम सिंह, दयाशंकर, हजारी लाल, कुमारी पूजा सिंह, अरविंद सिंह, वीरेश सिंह, कन्हैया पांडेय आदि उपस्थित रहे।