{"_id":"651b0857d66bacd3fa09ef68","slug":"truck-turns-into-fireball-on-highway-no-casualties-sonbhadra-news-c-20-1-vns1017-378974-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हाईवे पर ट्रक बनी आग गोला, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हाईवे पर ट्रक बनी आग गोला, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित सदर कोतवाली व पुलिस लाइन के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार को चलती ट्रक के केबिन में आग लग गई। हादसें ट्रक गोला बन गई। केबिन से उठता धुंआ देख चालक ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। सदर कोतवाली व पुलिस लाइन के ठीक समीप घटना होने के कारण इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही तत्काल अग्निशमन की गाड़ी भी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन सयोंग अच्छा रहा की इस अग्निकांड में कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।
कोयला लदी ट्रक वाराणसी से बिहार की तरफ जा रहा था। जैसे ही पुलिस लाइन व सदर कोतवाली कोतवाली से चंद कदम पहले पहुंचा कि अचानक केबिन से धुंआ निकलने लगा। ड्राइवर केबिन में आग लगने की स्थिति को भांप गाड़ी को अचानक रोक दिया। बारिश के कारण पीछे कोई गाड़ी नही थी। घबराहट में चालक कूद गया। तब तक ट्रेलर से आग की लपटें निकलने लगी। हालांकि इसकी जानकारी पुलिस को हो हुई तो तत्काल फायर व सदर कोतवाली की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लिया।