फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Truck rams into house after hitting bike-car, one dead

Sonebhadra News: बाइक-कार को टक्कर मारते हुए मकान में घुसा ट्रक, एक की मौत

Fri, 16 Feb 2024 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Truck rams into house after hitting bike-car, one dead
मनिहारी/ बिरनो। बिरनो थाना क्षेत्र के पारा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक व कार में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे एक मकान की चाहर दीवारी में जा घुसा। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि पति-पत्नी सहित चार घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डाॅक्टरों हालत गंभीर होने पर महिला को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

दुल्लहपुर के तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पारा आगापुर गांव के प्राइमरी विद्यालय के पास बाइक और कार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खाई में उतरते हुए घर की चहारदीवारी में घुस गया। हादसे में कार सवार चंदौली जनपद के घरचित गांव निवासी कर्मवीर सिंह उर्फ राहुल (35) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार चालक रोहित दीक्षित निवासी उन्नाव और पवन बख्शी निवासी लखनऊ घायल हो गए। वहीं बाइक सवार मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी रामप्रताप और उनकी पत्नी सीमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मनिहारी सीएचसी भेज दिया। जहां से डॉक्टरों ने पति- पत्नी को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला सीमा देवी को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालका को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीचड़ में नहीं जाता ट्रक तो ध्वस्त हो गया था मकान
दुल्लहपुर। ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक अगर खाई में उतरकर कीचड़ में नहीं जाता तो संतोष गुप्ता के सीधे मकान को ध्वस्त कर देता, लेकिन कीचड़ के दलदल में ट्रक फंसने से रफ्तार कम हो गई और बाउंड्री को तोड़ते हुए ट्रक बंद हो गया। ट्रक चालक शराब के नशे में धुत था। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार और बाइक में जब टक्कर हुई तो आवाज से लोग घर से बाहर घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना मिलने के 45 मिनट बाद थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed