{"_id":"68d043153cca3c2c41082448","slug":"truck-driver-hit-by-vehicle-lost-his-life-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-134719-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ट्रक चालक को वाहन ने मारी टक्कर, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ट्रक चालक को वाहन ने मारी टक्कर, गई जान
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर शनिवार की देर शाम सड़क हादसे में ट्रक चालक अरविंद प्रजापति (42) की मौत हो गई।
रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव निवासी अरविंद प्रजापति ट्रक चालक था। शनिवार की देर शाम को वह किसी काम से कहीं जा रहा थे। सड़क पार करते समय मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त अरविंद सड़क पार कर रहे थे। परिजन उन्हे म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतक के भतीजे संजय ने बताया कि उसके चाचा ट्रक चालक थे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कमलनयन दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।