फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Truck collides with bike woman dies

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

Sat, 24 Oct 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with bike woman dies
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव में शनिवार की सुबह रेलवे ब्रिज के नीचे हाईवे पर ट्रक के चपेट में आने पर बाइक सवार गुजराती देवी (42) की मौत हो गई जबकि मृतका के जीजा और उनका बेटा घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों जिला अस्पताल भेजा जहां से डॉक्टरों ने घायलों को बीएचयू रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

जुगैल थाना क्षेत्र के टापू गांव की निवासी गुजराती देवी (42) शनिवार की सुबह 11 बजे अपने जीजा बैजनाथ (45) और उनके पुत्र सजीवन (20) निवासी गोरघट्टी, जुगैल के साथ बाइक पर बैठ कर इलाज कराने राबर्ट्सगंज जा रही थी। अभी बाइक सलखन पहुंची थी कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में ट्रक के चक्के के नीचे आने से गुजराती की मौके पर मौत हो गई। वहीं उनके जीजा बैजनाथ उसके पुत्र सजीवन घायल हो गए। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतका और घायलों के परिजन भी पहुंच गए। सीओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी और एसओ चोपन नवीन तिवारी ने ग्रामीणों को उनकी मांगें उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर पूर्ण कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। लगभग आधे घंटे आवागमन ठप होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई थी। चोपन एसओ ने बताया कि घायलों के परिजन उन्हें बीएचयू ले गए हैं। शव का पीएम कराने की प्रक्रिया की जा रही है। मृतका या घायल के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार चालक की तलाश की जा रही है। सीओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी और चोपन एसओ ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed