फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Triveni Express derails

पटरी से उतरी त्रिवेणी एक्सप्रेस

Mon, 11 Apr 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Mon, 11 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Triveni Express derails
पटरी से उतरी त्रिवेणी एक्सप्रेस
 पूर्व मध्य रेलवे के अनपरा और कृष्ण शिला रेलवे स्टेशन के बीच कहुआनाला मोड़ पर रविवार की सुबह पौने दस बजे त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया। चालक ने आपात ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। प्रथमदृष्ट्या पटरियों के जोड़ पर ब्रेक शू और पत्थर रखने के कारण घटना होने की बात सामने आई है। इससे दस मिनट पहले ही यहां से कोयला लदी मालगाड़ी गुजरी थी।
विज्ञापन

 

 

हादसे के चलते करीब पांच घंटे तक रेलवे यातायात ठप रहा। चोपन से आए राहत दल ने इंजन को पटरी पर लाकर आवागमन बहाल कराया। घटना के पीछे साजिश की आशंका जताई जा रही है। कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।  बरेली से चलकर चोपन होते हुए करीब ढाई घंटे देर से अनपरा पहुंची त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन साढ़े नौ बजे अनपरा से आगे बढ़ी। जैसे ही कहुआनाला मोड़ पर 16 किमी वाले पत्थर (करैला से यहां की दूरी) पर मालगाड़ी पहुंची, इंजन का दोनों अगला चक्का पटरी से उतर गया।

विज्ञापन

 

 

चालक ने आपात ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। तब तक करीब आधा किमी तक इंजन घिसट गया। हादसे की खबर और पटरी के दोनों तरफ पचास फीट से अधिक गहरी खाई देखकर यात्रियों के होश उड़ गए। रेलवे कर्मियों और आसपास के लोगों ने यात्रियों को बोगी से सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद जानकारी रेलवे प्रशासन को दी गई। टूटी पेंड्रोल क्लिप, क्षतिग्रस्त हुई पटरी को दुरुस्त कर बैक इंजन के जरिए सभी बोगियों को वापस अनपरा ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद चोपन से पहुंचा राहत दल करीब सवा दो बजे इंजन को पटरी पर ले आया। हादसे के चलते कृष्णशिला, खड़िया से अनपरा-करैला रोड होते हुए आगे के लिए निकलने वाली मालगाड़ियां जहां-तहां रुकी रहीं। चोपन-शक्तिनगर पैसेंजर भी देर से चलाई गई। धर, डिवीजनल इंजीनियर धनबाद केके शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर पीडब्ल्यूआई एसके टंडन, चालक और गार्ड से जानकारी ली।

 

बताया कि प्रथमदृष्ट्या पटरियों के जोड़ पर ब्रेक शू और पत्थर रखने के कारण हादसे की बात सामने आई है। खुली जगह पर होने के कारण किसी की इस पर नजर न पड़ना और पांच मिनट पहले ही मालगाड़ी गुजरते समय इन चीजों का न होने की बात पर कुछ भी कहने से उन्होंने कन्नी काट ली।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed