फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tribal society will have to be educated for rights

अधिकार के लिए आदिवासी समाज को होना होगा शिक्षित

Tue, 02 Feb 2021 09:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Tribal society will have to be educated for rights
दुद्धी। मल्देवा गांव स्थित महारानी दुर्गावती स्मारक स्थल पर मंगलवार को आदिवासियों ने आदिवासी धर्मगुरु डॉ. मोती रावण कंगाली की जयंती मनाई। पहले बावन गढ़ के देवी देवताओं की पूजा अर्चना की गई। फिर धर्माचार्य डॉ. कंगाली की चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया और अपने धर्म को स्थापित करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गोंडवाना महासभा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह पोया ने कहा कि डॉ. मोती रावण कंगाली गोंडवाना के महायोद्धा थे, जिसने गोंडवाना समाज के समग्र विकास की संरचना की। आदिवासी समाज में दो ही रत्न है हीरा और मोती जिसे हिरामोती रावण कंगाली कहते हैं। हम सब आदिवासी समाज गोंडवाना भू भाग का निवासी हैं। इसलिए हम सब आदिवासियों को संगठित होकर अपने समाज के प्रति कर्तव्य निर्वहन करना चाहिए, तभी आदिवासी समाज का भला हो सकता है। सबसे पहले आदिवासी समाज को शिक्षित होना होगा, ताकि वह अपना अधिकार एवं कर्तव्य समझ सके। सभा में सभी ने नशा उन्मूलन का संकल्प लिया। विशिष्ट अतिथि गोंडवाना महासभा के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया, तुलसी पनिका, चंद्रिका सिंह, सुखदेव पोयाम ने समाज को शिक्षा से जोड़ने की अपील किया। आदिवासी महासंघ के जिलाध्यक्ष फौजदार सिंह परस्ते ने कहा कि समाज को अब मुख्य धारा में आने की जरूरत है। सुरेंद्र सिंह पोया, हरि प्रसाद सलबंदी, हीरालाल, अमर सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन फौजदार सिंह ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed