फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tribal people protest due to Bada Dev damaged by chaotic elements in Babhani Sonbhadra on World Tribal Day

सोनभद्र: बड़ा देव स्मारक क्षतिग्रस्त करने पर भड़के आदिवासी, थाना प्रभारी निरीक्षक समझार शांत कराया

Thu, 19 Aug 2021 11:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 19 Aug 2021 11:21 PM IST
सार

आदिवासियों ने अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। । मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। स्मारक की मरम्मत कराई तब जाकर सभी शांत हुए।

विज्ञापन
Tribal people protest due to Bada Dev damaged by chaotic elements in Babhani Sonbhadra on World Tribal Day
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनभद्र जिले के विकासखंड बभनी के करमघट्टी तिराहे पर विश्व आदिवासी दिवस पर स्थापित बड़ा देव के स्मारक को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आदिवासी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। स्मारक की मरम्मत कराई तब जाकर सभी शांत हुए।

विज्ञापन


करमघट्टी तिराहे पर पिछले दिनों विश्व आदिवासी दिवस पर बड़ादेव स्मारक स्थापित किया गया था। गुरुवार को संदिग्ध हाल में स्मारक क्षतिग्रस्त देखा गया। कुछ ही देर में यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। बड़ी संख्या में आदिवासी व समर्थक मौके पर पहुंच गए। कार्यवाहक अध्यक्ष जयमंगल सिह उरेती के नेतृत्व में स्मारक को क्षति पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन


सूचना पाकर एसओ अजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्मारक की मरम्मत कराई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। प्रदर्शन में राधेश्याम, बबयी मरकाम, राजनारायण, देवनायण, देवकुमार मरकाम, लक्ष्मी मरावी, नीरज मरावी, लौटन, राजनारायण, रामसुंदर, सुरेंद्र, अनिरुद्ध, सत्यनारायण, अजय रवानी, मान सिंह, प्रदीप कुमार आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed