{"_id":"69e12173802b253d9c0d4714","slug":"tribal-land-acquired-by-marrying-tribal-woman-muslim-settlement-established-fir-filed-against-five-including-the-womans-husband-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-145047-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आदिवासी महिला से शादी रचाकर खरीदी जनजाति की जमीन, बसाई मुस्लिम बस्ती, महिला के पति सहित पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आदिवासी महिला से शादी रचाकर खरीदी जनजाति की जमीन, बसाई मुस्लिम बस्ती, महिला के पति सहित पांच पर प्राथमिकी
विज्ञापन
सोनभद्र/दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के बघाड़ू गांव में आदिवासी महिलाओं से शादी रचाकर उनके जरिए जनजाति समाज की जमीन खरीदने और उस पर मुस्लिम समाज के लोगों को बसाने के मामले में पुलिस ने पहली प्राथमिकी दर्ज की है। बघाड़ू निवासी बीडीसी सदस्य लोकनाथ सिंह की तहरीर पर सुंदरी निवासी तनवीर, जाकिर हुसैन, मुस्तकीम अंसारी, गुलाम सरवर और मुहम्मद इमरान के खिलाफ विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आदिवासी महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर उनसे शादी रचाने, धर्म परिवर्तन के बाद भी उनकी आदिवासी पहचान बनाए रखते हुए उनके जरिए जमीन खरीदारी के मामले में यूपी में यह पहली एफआईआर है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसमें बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
बघाड़ू में आदिवासी समाज की महिलाओं से शादी रचाकर उनके जरिए जमीन हथियाने का मामला पिछले कई महीने से सुर्खियों में है। अमर उजाला की ओर से इस पर खबर प्रकाशित करने के बाद प्रशासन हरकत में आया था। बघाड़ू गांव में रजिया और नन्हकी के नाम पर हुए ऐसे 19 बैनामे निरस्त कर दिए गए थे। वहीं एक और के निरस्तीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच बघाड़ू के क्षेत्र पंचायत सदस्य लोकनाथ ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा था। आरोप लगाया कि सुंदरी निवासी तनवीर ने बलरामपुर (छत्तीसगढ़) के मुस्करा पारा वीरेंद्रनगर, वाड्रफनगर निवासी आदिवासी महिला कुंती जगते को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिर्वतन कराते हुए शादी रचा ली है। दावा किया कि धर्म परिवर्तन कराए जाने के बाद भी उसकी आदिवासी पहचान बनाए रखते हुए उसके जरिए बघाड़ू निवासी आदिवासी राजनाथ सिंह की जमीन खरीदी। इस पर सुंदरी के रहने वाले जाकिर हुसैन, मुस्तकीम अंसारी, गुलाम सरवर और मुहम्मद इमरान का घर-मकान बनवाकर बसा दिया। मामले की शिकायत अन्य उच्चाधिकारियों से भी की गई है। एसपी के निर्देश पर बृहस्पतिवार की शाम कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की। सीओ दुद्धी राजेश राय के मुताबिक तनवीर सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।