फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   tree down fall

शीशम का पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिरा, रेणुकूट-बीजपुर मार्ग जाम

Tue, 14 Jul 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
tree down fall
रेणुकूट -बीजपुर मार्ग पर गिरा विशाल पेड़। - फोटो : SONBHADRA
बभनी। वन रेंज जरहां के इंजानी गांव में रेनुकूट बीजपुर मुख्य मार्ग पर करीब चार बजे भोर में शीशम का विशालकाय पेड़ उखड़ कर सड़क के बीचों बीच गिर गया । इससे सड़क पर जाम लग गया, वहीं बरामदे में लगा शेड टूट गया और दो बैल घायल हो गये। सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आठ घंटे बाद पेड़ को सड़क से हटवाया गया तब जाकर जाम खुला।सोमवार की भोर में अचानक बारिश और तेज आंधी से पेड़ उखड़ कर गिर गया। सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पेड़ की चपेट में आने से इंजानी निवासी श्याम बिहारी यादव के बरामदे का शेड टूट गया और उनके दो बैल चोटहिल हो गये। ग्रामीणों के सूचना देने के बाद भी सुबह आठ बजे तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ काफी दिनों से सूख गया था और जब भी आंधी तूफान में उसके टूटकर गिरने का भय बना रहता था। ग्रामीणों ने वन विभाग को प्रार्थना पत्र देकर पेड़ को कटवाने का निवेदन किया था। गांव के सत्यनारायण, रामकिसुन, अवध बिहारी, राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मुन्ना लाल, सुमन देवी, दीनानाथ, पन्नेलाल, प्रभु सिंह, राकेश कुमार ने कहा कि इसके बाद भी विभाग मौन रहा। वन क्षेत्राधिकारी जरहां मो. जहीर मिर्जा ने बताया कि वन कर्मियों को मौके पर भेजकर पेड़ को हटवाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पेड़ कटवाने संबंधित मेरे रिकॉर्ड में कहीं प्रार्थना पत्र दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed