{"_id":"5f68e5428ebc3ee2fd00bce9","slug":"treatment-of-two-hundred-beds-will-start-soon-in-special-kovid-hospital-sonbhadra-news-vns5486060107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ बेड के विशेष कोविड चिकित्सालय में जल्द शुरू होगा मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सौ बेड के विशेष कोविड चिकित्सालय में जल्द शुरू होगा मरीजों का इलाज
विज्ञापन
जिला संयुक्त चिकित्सालय में आई ईसीजी मशीन को चेक करते सीएमओ डॉ.एसके उपाध्याय।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिला चिकित्सालय परिसर स्थित मातृ-शिशु केंद्र में 200 बेड के विशेष कोविड अस्पताल में मरीजों का इलाज जल्द शुरू करने की तैयारी है। शासन स्तर से 200 आटोमेटिक बेड, 18 वेंटिलेटर, डी फिब्रीकेटर, ईसीजी, 18 आक्सीजन सेंट्रेटर आदि मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं जिन्हें लगाने का कार्य चल रहा है।
दो सौ बेड के विशेष कोविड अस्पताल में अचेत मरीज के पल्स रेट जांचने वाली पैरामानिटर मशीन, सेंट्रल मानिटर आदि उपकरण भी आ गए हैं। अस्पताल को जल्द चालू करने के लिए मशीनों को लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। सभी दो सौ बेड तक आक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइप लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि शासन से उपलब्ध कीमती उपकरणों को लगाने का कार्य चल रहा है। अस्पताल में सभी बेड तक आक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था होगी ताकि जरूरत पड़ने पर मरीज को तत्काल आक्सीजन दिया जा सकता है। इसके अलावा एक कमरे में सेंट्रल मानिटर रहेगा, जिससे अस्पताल में लगे सभी 15 मानिटर जुड़े रहेंगे। यहीं से मरीजों के स्वास्थ्य की मानिटरिंग की जा सकेगी। लगभग सभी बेड भी लगा दिए गए हैं। इस अस्पताल में एकीकृत नियंत्रण कक्ष बनाया जा रहा है। यहां से अस्पताल में मौजूद लोगों से संवाद की व्यवस्था की जा रही है। अस्पताल के लोगों से कंट्रोल रूम से ही संवाद किया जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर मरीज के पास चिकित्सक व अन्य कर्मी को भेजा जा सके। अस्पताल के कर्मचारियों और बाहर से आने जाने वालों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। अस्पताल परिसर में कुल 28 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
कोट
विशेष कोविड अस्पताल के लिए जरूरी कीमती उपकरण शासन से उपलब्ध कराए गए हैं। इन्हें लगाने का काम चल रहा है। अस्पताल में पाइप के जरिये सभी बेड तक आक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था होगी। जल्द ही अस्पताल में मरीजों का इलाज शुरू हो सकता है।-डॉ एसके उपाध्याय, सीएमओ।