फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Transformer did not change even after fortnight, performance of villagers

पखवारे बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 11 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Transformer did not change even after fortnight, performance of villagers
दुद्धी। विद्युत वितरण उपखंड दुद्धी क्षेत्र के अमवार फीडर से संचालित ग्राम बघाडू के पापर बांध टोला के पास लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर एक पखवारे से जला पड़ा है। विभागीय उदासीनता के कारण जले ट्रांसफार्मर को आज तक नहीं बदला जा सका है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जले ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पंद्रह दिन से लोग अंधेरे में रह रहे हैं। रात के समय घरों में जलाने के लिए मिट्टी का तेल भी उपलब्ध नहीं है। लोग एक पखवारे से ज्यादा समय से अंधेरे में हैं। उपभोक्ताओं ने बताया की 22 जून को 16 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया। इसकी शिकायत संबंधित अवर अभियंता सहित ऑनलाइन भी की गई लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। शासन से 72 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदले जाने का फरमान है पर यह फरमान ग्रामीण क्षेत्र में नहीं देखने को मिल रहा है। टोले के दर्जनों आदिवासी समुदाय के उपभोक्ता अंधेरे में है। उपभोक्ता चंद्रमा सिंह, लोकनाथ, अमर सिंह, बाकेश्रन, केशो शरण, उमेश गुप्ता, राम ज्ञान आदि ने जल्द ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की है। चेताया कि यदि शीघ्र जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वह आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed