फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Transformer burnt due to lightning, power outage for two days

Sonebhadra News: बिजली गिरने से ट्रांसफाॅर्मर जला, दो दिन से बत्ती गुल

Fri, 25 Jul 2025 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Transformer burnt due to lightning, power outage for two days
घोरावल। घोरावल नगर पंचायत में लगा 400 केवीए का एक ट्रांसफाॅर्मर बिजली गिरने से बृहस्पतिवार को जल गया। ट्रांसफाॅर्मर जलने से आधे नगर का आधा हिस्सा दो दिन से बिना बिजली के है। शुक्रवार की शाम सात बजे तक ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला जा सका था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह गरज चमक के साथ हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से घोरावल नगर पंचायत में पुलिस चौकी के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जल गया। इससे नगर के आधे हिस्से में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दो दिन से लोग बिजली का इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार को पेयजल के लिए लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम तक ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदल गया था। रहवासियों का कहना है कि दिन तो किसी तरह बीत जा रहा है लेकिन रात बिताना कठिन हो गया है। शिवद्वार के श्रावण मेला और कांवड़ यात्रा में हजारों कावड़िये घोरावल नगर से होकर आवागमन कर रहे हैं। शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में कांवड़िये घोरावल नगर में प्रवास करेंगे। ऐसी स्थिति में परेशानी बढ़ेगी। बिजली निगम के अवर अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि घोरावल नगर में लगा 400 केवीए का एक ट्रांसफाॅर्मर बिजली गिरने से खराब हो गया है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है। ट्रांसफार्मर बदलवाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed