फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Training will be given to the selection of managers

मैनेजरों को दिया जाएगा चयन प्रशिक्षण

Mon, 15 Dec 2014 11:19 PM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला Updated Mon, 15 Dec 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
Training will be given to the selection of managers
हिण्डाल्को ट्रेनिंग एवं डेवलपमेंट सेंटर में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न नौकरियों के लिए बेहतर उम्मीदवारों के चयन के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों के चयन विषय पर चर्चा हुई। फंकशनल मैनेजरों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन


हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर के मानव संसाधन प्रमुख अरुण कुमार ने कार्यशाला का शुभारंभ किया और उसके  महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि यह प्रशिक्षण विशेषकर ग्रेजुएट इंजीनियर प्रशिक्षितों और अभियंताओं के भर्ती के समय सर्वाधिक उपयुक्त उम्मीदवार के चयन में फंकशनल मैनेजर्स के लिए बहुत मददगार होगा। यदि भर्ती के समय सबसे उपयुक्त उम्मीदवार के चयन से किसी प्रकार की चूक हो और गलत उम्मीदवार चयनित हो जाए तो किसी भी संस्थान को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
विज्ञापन


 कार्यशाला के फैकेल्टी, टैलेंट मैनेजमेंट प्रैक्टिसेज एवं रिक्रुटमेंट राइट टैलेंट विषय के विशेषज्ञ, आदित्य बिड़ला फाइनेंशियल सर्विसेज मुंबई के उपाध्यक्ष डा. देवाशीष रथ दो दिनों के इस कार्यशाला में महान अल्युमीनियम, रेणुसागर पावर डिवीज़न, उत्कल अल्युमिना एवं हिण्डाल्को रेणुकूट के फंकशनल मैनेजर्स को इन विषयों पर प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के पूर्व हिण्डाल्को ट्रेनिंग एवं डेवलपमेंट सेंटर के प्रमुख एसके दास ने अरुण कुमार, डा. रथ एवं प्रशिक्षण में उपस्थित फंकशनल मैनेजर्स का स्वागत करते हुए कार्यशाला के रूपरेखा पर प्रकाश डाला। डा. रथ ने  कहा कि यह कार्यशाला, फंकशनल मैनेजर्स के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों के चयन प्रक्त्रिस्या में महारत करने में सहायक होगा और समय-समय पर वेबीनार के माध्यम से भी इन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed