फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Train will run at the speed of 110 kmph

110 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से दौड़ाएंगे ट्रेन

Mon, 06 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Train will run at the speed of 110 kmph
विण्ढमगंज मुडीसेमर रेलवे ट्रेक। - फोटो : SONBHADRA
विंढमगंज। झारखंड बार्डर पर स्थित विण्ढमगंज और महुअरिया रेलवे स्टेशन के बीच निर्माणाधीन डबल लाइन का ट्रायल मंगलवार को होगा। ट्रैक पर 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्पेशल सैलून ट्रेन को दौड़ाकर परीक्षण किया जाएगा। इससे पूर्व निरीक्षण ट्राली से सीआरएस ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। रेलवे के सहायक अभियंता पीके श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रायल के लिए चीफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) अनन्त मधुकर चौधरी पूर्वी प्रमंडल, चीफ एडमिनिट्रेशन ऑफिसर दिनेश कुमार और डीआरएम आशीष बंसल महुअरिया स्टेशन पहुंचेंगे। सुबह साढ़े सात बजे गढ़वा रोड जंक्शन केबिन से गढ़वा तक निरीक्षण करेंगे। उसके बाद स्पेशल सैलून से दोपहर एक बजे विंढमगंज आएंगे। शाम पांच बजे महुली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर दुद्धी रेलवे स्टेशन जाएंगे। वहां से होकर महुली स्टेशन से विंढमगंज स्टेशन तक हाई स्पीड में ट्रैक का ट्रायल करेंगे। बता दें कि ट्रायल के मद्देनजर विंढमगंज, महुअरिया स्टेशन पर सुंदरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। स्टेशन पर रंग रौग़न को अंतिम रूप देने सैकड़ों मजदूर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed