{"_id":"65293142918d425aa008dcfe","slug":"train-accident-seven-wagons-of-goods-train-derailed-in-sonbhadra-coal-supply-disrupted-at-anpara-power-plant-2023-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Train Accident: मालगाड़ी के सात वैगन बेपटरी, अनपरा पावर प्लांट में कोयला आपूर्ति बाधित, अधिकारियों में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train Accident: मालगाड़ी के सात वैगन बेपटरी, अनपरा पावर प्लांट में कोयला आपूर्ति बाधित, अधिकारियों में खलबली
Fri, 13 Oct 2023 05:30 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 13 Oct 2023 05:30 PM IST
सार
सोनभद्र जिले के तारापुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर बाद कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के सात वैगन बेपटरी हो गए। इस हादसे से लाखों की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। अनपरा थर्मल पावर प्लांट को होने वाली कोयला आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन
सोनभद्र में मालगाड़ी के सात वैगन बेपटरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सोनभद्र जिले में लगातार दूसरे दिन मालगाड़ी दुर्घटना की शिकार हुई। शुक्रवार दोपहर शक्तिनगर इलाके के तारापुर गांव के पास कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के सात वैगन बेपटरी हो गए। कोयला एनसीएल खड़िया से अनपरा थर्मल पावर स्टेशन को जा रहा था। वैगन बेपटरी होने की खबर से पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन के अधिकारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
अनपरा थर्मल पावर प्लांट को होने वाली कोयला आपूर्ति बाधित हो गई है। राहत और बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस हादसे से लाखों की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के पीछे ट्रैक के रखरखाव में खामी को वजह माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद घटना की असल वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले गुरुवार सुबह गढ़वा-चोपन रेल मार्ग पर मालगाड़ी की बोगियों के अलग-अलग होने से यात्री गाड़ियों को कई घंटे खड़ा करना पड़ा था। दो से तीन घंटे बाद ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। रेणुकूट के बाद सलईबनवा तक सिंगल रूट होने से परिचालन में काफी दिक्कतें आई।
विज्ञापन