{"_id":"679faf22fe5d197a9b0a9c67","slug":"trailer-breaks-divider-and-reaches-second-lane-collides-with-car-six-including-child-killed-sonbhadra-news-c-20-1-vns1017-876029-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: डिवाइडर तोड़कर ट्रेलर पहुंंचा दूसरी लेन में, टकराई कार, बच्चे समेत छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: डिवाइडर तोड़कर ट्रेलर पहुंंचा दूसरी लेन में, टकराई कार, बच्चे समेत छह की मौत
विज्ञापन
दुद्धी/डाला। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे ट्रेलर बेकाबू हो गया। डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंचे ट्रेलर ने ट्रक चालक को टक्कर मार दी। इसी बीच टेलर से क्रेटा कार भी टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर आधे घंटे आवागमन बाधित रहा।
मरने वालों में छत्तीसगढ़ के जिला बलरामपुर के धवलपुर निवासी रवि प्रकाश मिश्र, उनकी मां ऊषा मिश्र और पुत्र अथर्व मिश्र हैं। इनके अलावा, कार चालक सने कादरी उर्फ सनाउल्लाह निवासी बोहला जिला बलरामपुर, ट्रेलर चालक दयाशंकर पाल निवासी तरावा थाना कछवां, जिला मिर्जापुर, ट्रक चालक गुड्डू निवासी बरईपुर, नरायनपुर जिला मिर्जापुर हैं। गंभीर रूप से घायल रवि प्रकाश की पत्नी प्रियंका मिश्र, पुत्र दिव्यांशु और नौकरानी दुर्गा को जिला अस्पताल से ट्राॅमा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया। रवि प्रकाश मिश्र अपने परिवार के साथ वसंत पंचमी पर महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे थे।
वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर चोपन की तरफ से एक ट्रेलर जा रहा था। हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली गांव के पास ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया। चाय पीकर हाईवे की तरफ आ रहा एक ट्रक चालक चपेट में आ गया। इसी बीच हाथीनाला की तरफ से तेज गति में आ रही कार भी ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।