फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Traffic remained closed from inter-state borders, queues of vehicles

अंतर्राज्यीय सीमाओं से बंद रही आवाजाही, वाहनों की लगी कतार

Mon, 07 Mar 2022 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Traffic remained closed from inter-state borders, queues of vehicles
सोनभद्र। जिले में सोमवार को सकुशल चुनाव संपन्न हो गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए जिले से सटे बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और एमपी बार्डर पर पुलिस का पहरा रहा। चार राज्यों के बार्डर सील किए गए थे। जंगली रास्तों पर पुलिस ने पैनी नजर बनाए रखी। सीमाओं पर स्थापित 27 अंतरराज्यीय बैरियरों पर केंद्रीय फोर्स के साथ यूपी पुलिस और पीएसी के जवान भी आधुनिक असलहों से मश्तैद रहे। यहां पर तैनात फोर्स मरीज एवं उनके वाहनों की चेकिंग करने के बाद ही आने-जाने की अनुमति दे रहे थे।
विज्ञापन

चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अंतर्राज्जीय सीमा पर मेदनीखाड़, पोखरिया, डोमा, नैकहा, बोदार, बागेसोती दो जगहों पर, सुअरसोत पुलिस चौकी के सामने, नकटूआ बंधी के पास, बर्दिया, दुल्लापाथर, दुद्वीचुआ, कोटा बस्ती इडी बिल्डिंग, भरहरी, सिरसोती, महुली, आसनडीह, अहिरगुड़वा, सीसटोला, थाना गेट विण्ढमगंज, मुड़ीसेमर, नेवारी, बेलगडी, कनहरा बारी, तेनुआ और दरमा में अस्थाई बैरियर लगाए गए थे। जिले से सटे झारखंड के गढ़वा जिले के थाना खरौधी, नगर उटारी, धुरकी, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सनावल थाना, बसंतपुर, रघुनाथपुर, मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढन, मोरबा, विंध्यनगर, गढ़वा, चितरंगी और बिहार के भभुआ जिले के अधौरा थाने की फोर्स भी आधुनिक असलहों से लैश होकर बार्डरों पर चक्रमण करती रही।
विज्ञापन

उधर मांची थाना क्षेत्र केबिहार बार्डर पर स्थित पुलिस चौकी सूअरसोत के बार्डर पर तैनात फोर्स कई चार पहिया वाहनों को जिले में आने से रोक दिया था। एएसपी नक्सल विजय शंकर मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर बार्डरों पर पर्याप्त फोर्स तैनात की गई थी। शाम छह बजे के बार्डरों पर आवागमन पूरी तरह से शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed