फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Traders only son dies due to electrocution in sonbhadra iron door becomes death of reason

Sonbhadra: करंट की चपेट में आने से व्यापारी के इकलौते बेटे की मौत, लोहे का दरवाजा बना काल

Fri, 24 Feb 2023 01:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Feb 2023 01:46 PM IST
सार

घोरावल नगर वार्ड नं सात निवासी उदय कुमार सोनांचल इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। वह गुरुवार रात किचन में कोई सामान लेने गया था। इसी दौरान लोहे के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन
Traders only son dies due to electrocution in sonbhadra iron door becomes death of reason
माता-पिता और बहनों के साथ उदय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के घोरावल में कपड़ा व्यापारी के किशोर पुत्र की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। लोहे का दरवाजा किशोर के लिए काल साबित हुआ। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


घोरावल नगर वार्ड नं सात निवासी संतोष कुमार उमर की कपड़े की दुकान है। उनका इकलौता पुत्र उदय कुमार सोनांचल इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। गुरुवार रात करीब 10 बजे उदय ने पिता संतोष के साथ खाना खाया। इसके बाद किचन में कोई सामान लेने गया था। इसी दौरान लोहे के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आ गया।

विज्ञापन

चीखने की आवाज सुनकर दौड़े परिजन

उसके चीखने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े। उदय की हालत देख परिजन अवाक रह गए। मेन स्विच ऑफ कर आननफानन परिजन उसे लेकर घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही घोरावल नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। इस दुःखद हादसे पर पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे, घोरावल उद्योग व्यापार मंडल पूर्व अध्यक्ष घनश्याम दास केडिया, सोनांचल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केपी मौर्य, नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ने होनहार छात्र के निधन पर शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed