{"_id":"62a386a6fe50b35e7822252f","slug":"traders-of-ramgarh-are-apprehensive-about-the-measurement-of-road-sonbhadra-news-vns6582593154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की नापी को लेकर संशकित हैं रामगढ़ के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की नापी को लेकर संशकित हैं रामगढ़ के व्यापारी
विज्ञापन
रामगढ़। कस्बे में पिछले दिनों सड़क की हुई नापी को लेकर व्यापारी सशंकित हैं। विभागीय अफसरों की ओर से इस बारे में कोई सही जानकारी न दिए जाने से उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले बैठक कर व्यापारियों ने इस पर चर्चा की। किसी भी हाल में व्यापारियों के उत्पीड़न का मुखर होकर विरोध करने का निर्णय लिया।
बैठक में इकाई अध्यक्ष राजेश केसरी ने कहा कि पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क के मध्य से दोनों पटरियों पर 45-45 फीट की नापी कराई गई थी। नापी करने आए कर्मी ने खुद को विभाग का मेठ बताया। नापी किसलिए की जा रही है इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। वर्तमान समय में घोरावल-खलियारी मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसी निमित्त मार्ग से अतिक्रमण भी हटाया जा रहा है। रामगढ़ कस्बे में पीडब्ल्यूडी की ओर से नापी तमाम आशंकाएं पैदा कर रही है। बैठक से ही सदर विधायक को फोन कर वार्ता की गई तो उन्होंने अतिक्रमण हटाए जाने का हवाला दिया। व्यापारियों ने पटरियों पर बेतरतीब खड़े वाहन, अतिक्रमण पर कार्रवाई को सराहा लेकिन नापी को लेकर विभागीय अफसरों की ओर से कुछ भी स्पष्ट न किए जाने पर चिंता जताई। कहा कि नाली से अतिक्रमण हटाने के लिए नापी हुई है तो व्यापारी भी प्रशासन के साथ हैं लेकिन चौड़ीकरण के लिए तोड़-फोड़ शुरू की गई तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेहतर होगा प्रशासन इस मामले में शीघ्र स्थिति साफ करे। बैठक में दुर्गेश केसरी, आकाश केसरी, शिव गोविंद उमर वैश्य, अंशु गुप्ता, दीपक मद्धेशिया, संजीव सोनी, अजय वर्मा, मनोज केसरी, रोहित गुप्ता, दीपक सोनी, विजय सोनी ,अनिल गुप्ता, प्रदीप मोदनवाल, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।