फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tractor-trolley overturned, driver dies

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत

Sun, 15 May 2022 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned, driver dies
बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवहार पूर्वी में शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत हो गई। घरवालों ने घटना की पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सागोबांध निवासी एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर ट्राली से टेंट का सामान दुकान पर भेजवाया था। शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे देवहार पूर्वी गांव में टेंट का सामान उतारकर चालक राजकुमार (28) निवासी देवहार ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जैसे बढ़ा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर घायल के परिजनों के साथ ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर मालिक और मृतक के परिवार के लोगों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया। इस संबंध में बभनी प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed