{"_id":"601159ca8ebc3e08b56fd0dd","slug":"tractor-parade-in-support-of-farmers-movement-police-stopped-sonbhadra-news-vns5712282173","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन के समर्थन में निकला ट्रैक्टर परेड, पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन के समर्थन में निकला ट्रैक्टर परेड, पुलिस ने रोका
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में समाजवादी पार्टी के जुलूस को रोकती पुलिस।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। नए कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की तरफ से निकाली गई ट्रैक्टर परेड के समर्थन में जिले में भी किसानों के साथ राजनैतिक संगठनों ने राबर्ट्सगंज, घोरावल, मधुपुर और रामगढ़ में ट्रैक्टर परेड निकाला। हालांकि ट्रैक्टर परेड को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। किसान संगठनों की तरफ से मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।
राबर्ट्सगंज कचहरी रोड से सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर परेड निकाली। स्वर्ण जयंती चौक पर जाते समय रास्ते में ही पुलिस ने रोक दिया। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर भी सरकार तानाशाही का काम कर रही है। किसान दो महीने से कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार किसानों की समस्या पर ध्यान न देकर उत्पीड़न कर रही है। इस मौके पर पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, विष्णु भारती, जुनैद अंसारी, सुरेश, विनोद पांडेय आदि रहे।
घोरावल: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर परेड किया लेकिन प्रशासन ने सपाइयों को ट्रैक्टर परेड निकालने से रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने घोरावल नगर में पैदल मार्च निकाला। घोरावल नगर में मंडी गेट से तहसील मुख्यालय तक ट्रैक्टर परेड निकालने की तैयारी थी। इसके लिए करीब 30 ट्रैक्टर मंडी गेट के बाहर रैली निकालने के लिए तैयार खड़े थे। एसडीएम जैनेंद्र सिंह, सीओ संजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी पहुंच गई। पूर्व विधायक रमेशचंद्र दुबे की पुलिस प्रशासन से नोंक झोंक हुई और प्रशासन ने ट्रैक्टर परेड की अनुमति नहीं दी। तब सपाइयों ने विभिन्न मार्गों से होते हुए पैदल मार्च किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, श्यामबिहारी यादव, सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष काजू अग्रहरि, कृष्णा शर्मा, महेंद्र यादव, अंजनि चौबे, अजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
रामगढ़: चतरा ब्लॉक के बेलौड़ी डाक बंगला से किसान आंदोलन के समर्थन में नव निर्माण किसान मंच की ओर से निकाली जा रही ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोक दिया। पन्नूगंज प्रभारी निरीक्षक भुवनेश्वर पांडेय ने कहा कि बिना अनुमति के रैली नहीं निकाली जा सकती है। उधर किसान ट्रैक्टर परेड निकालकर जिला मुख्यालय पर जाने के लिए अड़े रहे। करीब दो घंटे बाद किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। श्रीकांत त्रिपाठी, रवि प्रकाश, गिरीश पांडेय, उमाकांत, रमाकांत पांडेय, शनि मिश्रा, मनोज चौबे, जयशंकर देव पांडेय, दीपक पांडेय, अभय चौहान, अनिल, भोला पांडेय आदि रहे।
मधुपुर: डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य और डॉ. सच्चिदानंद की अगुवाई में मधुपुर में दर्जनों ट्रैक्टरों के साथ किसान परेड करते हुए डीएम कार्यालय के लिए रवाना हुए। ट्रैक्टर परेड जैसे ही आमडीह-हिनौता माइनर के पास पहुंचा पुलिस बल ने रोक दिया। पुलिस प्रशासन एवं किसानों के बीच हल्की नोक झोंक भी हुई लेकिन पुलिस ने ट्रैक्टर परेड को आगे नहीं जाने दिया। इससे आक्रोशित किसान सड़क की पटरी पर धरने पर बैठ गए। चौकी इंचार्ज के समझाने पर धरना स्थगित किया गया। इस मौके पर करीमन पटेल, रामचन्द्र मौर्य, सुनील मौर्य, कमल वर्मा, कृष्ण कुमार मौर्य, रामाशीष मौर्य, लक्ष्मी शंकर, कृपाशंकर, विजय कुमार, राधेश्याम, प्रेमचंद पटेल आदि रहे।
दुद्धी: समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड के नेतृत्व में किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर परेड निकला लेकिन कुछ दूरी पर ही ट्रैक्टर परेड को सीओ राम आशीष यादव ने रोक लिया। एसडीएम रमेश कुमार ने भी सपा नेताओं को समझाया और उन्हें ऐसा करने से मना किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान जुबेर आलम, उमाशंकर उर्फ बबई, हरिहर यादव, सूर्यमणि यादव आदि रहे।