{"_id":"998009ebb1f9bc95351224a84722741f","slug":"township-blow-came-on-the-road-against-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती फूंकने के विरोध में सड़क पर आईं महिलाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती फूंकने के विरोध में सड़क पर आईं महिलाएं
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
Updated Wed, 11 Feb 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांची वन रेंज के खैरटिया में दलित बस्ती फूंके जाने के विरोध में बुधवार को महिलाएं और पुरुष सड़क पर उतर पड़े। दुबेपुर गांव से जुलूस की शक्ल में लोग वैनी तिराहे पर पहुंचे।
महिलाएं और बच्चे बर्तन आदि लेकर सड़क पर बैठ गए। चक्काजाम की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद जाम समाप्त कराया।
उधर मंगलवार की रात रायपुर पुलिस ने बस्ती फूंकने और फसल आदि नष्ट करने के मामले में सात नामजद और सौ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मजदूर यूनियन के बैनर तले पीड़ित पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वैनी चौराहे पर पहुंचकर चक्का जाम कर दिया।
श्रमिक नेता गरीबों के घरोें में आग लगाने और फसलोें को नष्ट करने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शंात हुआ। जाम लगाने में गुलाब प्रसाद निडर, ज्ञानदास, मठालु, रामप्रसाद, रामलाल, जगवंती, जिरवा, रामपाल, आदि शामिल रहीं।
वहीं, एसओ सुनील सिंह ने बताया कि दुबेपुर निवासी महेंद्र की तहरीर पर देबरी निवासी मिश्री, श्यामलाल, सीताराम, शारदा, बिमलेश कालेंद्र, विभूति के अलावा सौ अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित अन्य आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।