{"_id":"57a38a3b4f1c1bda762bba73","slug":"topless-performance-by-the-home-guards","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्धनग्न होकर होमगार्डों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्धनग्न होकर होमगार्डों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन करते होमगार्ड।
- फोटो : sonbhadra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में होमगार्डों का प्रदर्शन चौथे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। उन्होंने अर्द्धनग्न होकर सरकार विरोधी नारे लगाए। चेताया कि मांगें पूर्ण न होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जवानों ने अर्द्धनग्न होकर धरना, प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ मेहता ने कहा कि अधिकार की लड़ाई लडने के लिए होमगार्डों को एकजुट रहना होगा। लड़ाई तभी सफल होगी जब हम एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे।
वक्ताओं ने कहा कि पुलिस कर्मियों से अधिक ड्यूृटी होमगार्ड करते है। इसके बावजूद उनको सुविधाएं न के बराबर मिलती है। यहां तक रेगुलर ड्यूटी तक नहीं मिल रही है। कहा कि उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करने के लिए होमगार्ड तैयार हैं। प्रदेश सरकार जब तक जायज मांगें नहीं मानेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए चाहे कितना भी संघर्ष करना क्यों न पडे़। इस मौके पर दिनेश कुमार सिंह, मनोज पांडेय, सुमेर मौर्य, माता, रमाशंकर विश्वकर्मा, रमेश कुमार, वैद्यनाथ, रघुनंदन, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।