फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tomorrow SP will demonstrate on all tehsils

कल सभी तहसीलों पर प्रदर्शन करेगी सपा

Tue, 13 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow SP will demonstrate on all tehsils
सोनभद्र। जिला पंचायत अध्यक्ष पद और ब्लॉक प्रमुख पदों के चुनाव में हुई धांधली का आरोप लगाते हुए सपा 15 जुलाई को जिले की चारों तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 15 जुलाई को पूर्वांह 11 बजे से राबर्ट्सगंज, घोरावल, ओबरा एवं दुद्धी पर कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली से लोकतंत्र की हत्या की गई है। भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई बिगड़ती कानून व्यवस्था नौजवानों की बेरोजगारी, किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काला कृषि कानून, महिलाओं से दुर्व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, भाजपा सरकार के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में पूर्वांचल के माफिया के इशारे पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख का चुनाव हुआ। डीएम और एसपी से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग करते रहे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed