फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Toilets made on paper, demand for action in scam

कागजों पर बन गए शौचालय, घोटाले में कार्रवाई की मांग

Mon, 18 Jul 2022 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Toilets made on paper, demand for action in scam
कोन विकास खंड के ग्राम पंचायत मिटिहिनिया में कागजों में शौचालय बनवाकर धनराशि हड़पने का मामला सामने आया है। शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे पीडी ने ग्राम सचिव से आख्या तलब की। काफी कोशिशों के बाद भी आख्या तो नहीं दी गई, अलबत्ता आनन-फानन नए शौचालय बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सोमवार के गांव के श्याम नारायण त्रिपाठी ने सीएम को पत्र भेजकर सरकारी धन का दुरुपयोग करने और उन्हें बचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत परियोजना निदेशक रामशिरोमणि मौर्य के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित कर ग्राम पंचायत कोन और मिटिहिनिया में शौचालय व आवास निर्माण की जांच की गई। बीते 25 मई को बीडीओ कोन और एडीपीआरओ प्राविधिक के साथ पहुंची टीम ने स्थलीय सत्यापन किया। प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि 600 शौचालयों के निर्माण के लिए खाते से धनराशि निकाली गई है जिसमें 300 शौचालयों का निर्माण ही कराया गया है। शेष 300 की कोटिंग नहीं हो पाई है। पीडी ने ग्राम सचिव को पत्र जारी कर इस बाबत स्पष्टीकरण तलब किया। इसी प्रकार मनरेगा व राज्य वित्त योजनाओं में भी भारी वित्तीय अनियमितता की गई है। खंड विकास अधिकारी कोन ने बताया गया कि सचिव से संबंधित साक्ष्य सहित आख्या उपलब्ध कराने के लिए एक माह पूर्व से ही कहा गया था लेकिन सचिव ने ध्यान नहीं दिया। शिकायतकर्ता श्याम नारायण तिवारी ने सीएम को पत्र भेजकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed