Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   To increase voter turnout, all three elections should be held simultaneously: Dr. Dharmveer Tiwari

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को एक हों तीनों चुनावों के केंद्र : डॉ. धर्मवीर तिवारी

Sun, 22 Nov 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
To increase voter turnout, all three elections should be held simultaneously: Dr. Dharmveer Tiwari
सोनभद्र। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने शनिवार को मांग की कि लोकसभा, विधानसभा और नगर पालिका चुनाव के मतदान केंद्र एकीकृत किए जाएं। उनका कहना है कि इससे मतदाताओं में भ्रम की स्थिति नहीं रहेगी। साथ ही, मतदान प्रतिशत में वृद्धि होगी। डॉ. तिवारी नगर पालिका सभासद विनोद सोनी और बूथ अध्यक्षों के साथ आदर्श इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदाता सूची देख रहे थे। इस दौरान छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरवाए गए। मृतक मतदाताओं के नाम हटाने और दो स्थानों पर दर्ज नामों को एक जगह रखने के लिए भी आवश्यक फॉर्म भरे गए। डॉ. तिवारी ने कहा कि अलग-अलग मतदान केंद्रों से मतदाताओं में असमंजस रहता है। इसका असर शहरी मतदान प्रतिशत पर भी पड़ता है। उन्होंने बताया कि टीचर्स कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में लोकसभा, विधानसभा और नगर पालिका चुनावों के लिए अलग-अलग मतदान केंद्र होते हैं। इससे करीब 400 मतदाता भ्रमित होते हैं। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से तीनों चुनावों के मतदान केंद्र एक करने की मांग की। डॉ. तिवारी ने एसआईआर अभियान में दो वार्डों में दर्ज नामों को चिह्नित कर एक स्थान पर रखने की बात कही। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम जोड़ने के साथ मृतक और अपात्र प्रविष्टियों का नियमानुसार निराकरण भी जरूरी है। यह प्रयास मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने का है। इस मौके पर विनोद सोनी, डब्लू तिवारी, सत्यम सोनी, राहुल शर्मा सहित कई बीएलओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed